Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashish Anand
अटेवा / NMOPS की रैली के बाद FIR दर्ज, कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश, FIR की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन मुरादाबाद। ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) और NMOPS के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में 25 नवंबर 2025 को सभी विभागों के शिक्षक व राज्य कर्मियों ने जंतर-मंतर, दिल्ली में रैली कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। रैली के उपरांत NMOPS के कुछ प्रांतीय पदाधिकारियों पर FIR दर्ज किए जाने के बाद कर्मचारियों में रोष फैल गया। इसी क्रम में 2 दिसंबर को जनपद के सभी शिक्षक व कर्मचारियों…
मुरादाबाद, 30 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 128वां संस्करण रविवार को पूरे उत्साह के साथ मुरादाबाद महानगर में सुना गया। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि नगर और देहात विधानसभा में 700 से अधिक बूथों पर 10,000 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम सुना। मुरादाबाद देहात विधानसभा के बूथ संख्या 250, जिगर कॉलोनी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह विशेष रूप से पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना। वे इसी बूथ के प्रवासी सदस्य भी हैं। कार्यक्रम के बाद…
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न अधिशासी अभियंता सिंचाई और अधिशासी अभियंता नलकूप का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी, बैठक में बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने पर हुई कार्रवाई। मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई और अधिशासी अभियंता नलकूप की गैर-हाजिरी पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। दोनों अधिकारी स्वयं बैठक में शामिल न होकर अपने अधीनस्थों को भेजकर…
अमित शाह ने कहा- सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है सोर्स। दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम हुए एक शक्तिशाली विस्फोट ने लोगो का दिल दहला दिया। विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कईअन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 7 बजे एक हुंडई i20 कार में हुआ।दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट…
मुरादाबाद। परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने रामगंगा नदी के किनारे, निकट सी एल गुप्ता आई इंस्टिट्यूट, मुरादाबाद पर जिला गंगा समिति के सौजन्य से गंगा उत्सव 2025 मनाया। जिसमें संस्था ने रामगंगा किनारे संगोष्ठी के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व भव्य गंगा आरती की व गंगा संकल्प लिया, उससे पहले चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के बच्चों ने विशाल रंगोली बनाई जिसकी थीम गंगा उत्सव पर थी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका श्रीमती अल्पना रितेश गुप्ता जी व विशिष्ट अतिथियों के तौर पर डिविजनल फारेस्ट ऑफिसर श्री अविनाश पांडेय…
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल और रोमांचक मुकाबला रविवार को खेला जाने वाला हैं, ऐसे में पूरे देश के साथ साथ मुरादाबाद की निगाहे भी इस मैच पर टिकी रहने वाली हैं क्यूंकि इंडियन टीम की दो स्टार खिलाड़ियों का कनेक्शन मुरादाबाद की सर जमीन से सीधे जुडा हुआ हैं , दीप्ति शर्मा आगरा की रहने वाली हैं लेकिन वर्तमान में वो मुरादाबाद पुलिस अकादमी में डिप्टी एस पी की ट्रेनिंग ले रही हैं वहीँ दूसरी ओर स्नेह राणा मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं लेकिन वर्तमान में वो मुरादाबाद मण्डल के रेलवे विभाग में कार्यरत हैं,…
डीएमआर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी सभी सुविधाए मुरादाबाद। मुरादाबाद के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर मंजेश राठी ने मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के उद्देशय से सिविल लाइन में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। जो जल्द ही सेवाए देना शुरू कर देगा। आधुनिक मशीनों से विकसित डीएमआर हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन के अतिरिक्त हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ आदि सभी बीमारियों का इलाज अनुभवी चिकित्सक्तो के द्वारा किया जायेगा। बड़ी बीमारी के लिए पहले मरीजों…
मुरादाबाद से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंदन नगर इलाके में एक आवारा सांड ने कहर बरपाया है। क्षेत्र में कई दिनों से आतंक मचा रहे इस सांड ने रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। घटना का पूरा मंजर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक वृद्ध खजान सिंह अपने घर से किसी काम से पास की सड़क पर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे घूम रहा एक आवारा सांड अचानक उग्र हो गया। कुछ देर पहले…
संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव 2025 पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई मुरादाबाद। दिनांक 26 10 2025 को सुबह 11:00 बजे अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य एवं संचालन महामंत्री रोहिताश कुमार ने किया बैठक में संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव 2025 पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा सर्व समिति से संघ की सभी शाखों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया तथा आगामी 16 11 2025 को संघ की महासमिति की बैठक बुलाने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास…
मुरादबाद।करीब 1.91करोड़ हड़पने के आरोप में चड्ढा परिवार के 4 सदस्यो के विरुद्ध कोर्ट ने ज़मानती वारंट जारी किए है, सभी को 4 नवंबर तक कोर्ट से करानी होंगी ज़मानत, कटघर गुलाबवाड़ी निवासी गोपाल मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में फर्म में पार्टनरशिप के नाम पर 1.91 करोड़ के ग़बन की शिकायत दर्ज कराई थी,पुलिस ने गुरजीत सिंह चड्ढा, हरवीर चड्ढा, जसप्रीत व तमन्ना चड्ढा के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के मामले में दाखिल की थी चार्जशीट.