Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 4 लोगों की मौत, सुनामी अलर्ट जारी

    8 June 2026

    यूपी में 6 महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, योगी सरकार का बड़ा फैसला

    3 June 2026

    मुरादाबाद में हाईवे पर गोलीकांड: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर युवक को मारी गोली, नारियल पानी की दुकान के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    2 June 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Saturday, June 20
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»मुरादाबाद में वर्ष 2025 की अंतिम लोक अदालत, करोड़ों की राहत आमजन को मिली

    मुरादाबाद में वर्ष 2025 की अंतिम लोक अदालत, करोड़ों की राहत आमजन को मिली

    Ashish AnandBy Ashish Anand13 December 2025Updated:13 December 2025No Comments3 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,02,327 वादों का निस्तारण

    मुरादाबाद न्यायालय में लोक अदालत से आमजन को मिला त्वरित न्याय

    मुरादाबाद।
    कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद के तत्वावधान में 13 दिसंबर 2025 को जनपद न्यायालय परिसर में वर्ष 2025 की चतुर्थ एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश सै. माऊज़ बिन आसिम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

    माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण जनपद न्यायाधीश सै. माऊज़ बिन आसिम

    इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनीत चन्द्रा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी संजय कुमार, लारा जैगम उद्दीन, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत निरंजन कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी, अन्य न्यायिक अधिकारीगण, बैंक पदाधिकारी एवं बार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    लोक अदालत न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्य

    जनपद न्यायाधीश सै. माऊज़ बिन आसिम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मंच आम नागरिकों को सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित, सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराता है। लोक अदालत के माध्यम से बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के मामलों का निस्तारण होने से लोगों का समय और धन दोनों की बचत होती है।

    न्यायालय परिसर में उमड़ी वादकारियों की भीड़

    शनिवार सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में वादकारियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विशेष रूप से बैंक ऋण विवाद, यातायात चालान, बिजली बिल बकाया और मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े मामलों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होते हैं, जिनके विरुद्ध अपील का कोई प्रावधान नहीं है।

    21,727 शमन योग्य वादों का निस्तार

    अपर जिला जज/सचिव मोहम्मद फिरोज ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 21,727 शमन योग्य वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान आरोपितों पर 7 लाख 86 हजार 910 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

    वैवाहिक, उत्तराधिकार और दुर्घटना मामलों में राहत

    • वैवाहिक व भरण-पोषण से जुड़े 54 मामलों का निस्तारण परिवार न्यायालय एवं अपर परिवार न्यायालय द्वारा आपसी सुलह से कराया गया।
    • उत्तराधिकार के 05 मामलों का निस्तारण कर 50 लाख 31 हजार 963 रुपये के प्रमाण-पत्र जारी किए गए।
    • मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित 101 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों एवं उनके परिजनों को 9 करोड़ 27 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करने के आदेश दिए गए।

    बैंक ऋण मामलों में 2.49 करोड़ की वसूली

    विभिन्न बैंकों के 1,235 ऋण विवाद मामलों का निस्तारण कर 2 करोड़ 49 लाख 40 हजार 098 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा लेबर एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम सहित लघु प्रकृति के मामलों का भी समाधान किया गया।

    लोक अदालत से बढ़ा न्याय प्रणाली पर विश्वास

    धीरेन्दर सिंह अपर जिला जज नोडल अधिकारी लोक अदालत

    राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन से आमजन में न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए गए इस प्रयास को न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने सराहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंतर-मंतर रैली के बाद दर्ज FIR, 2 दिसंबर को कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी
    Next Article धार्मिक अधिकारों और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand2 June 2026

    मुरादाबाद में हाईवे पर गोलीकांड: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर युवक को मारी गोली, नारियल पानी की दुकान के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    2 June 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand1 June 2026

    रामगंगा की धारा मोड़ने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने DM को सौंपा ज्ञापन; बोले- “50 गांव होंगे प्रभावित”

    1 June 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand15 May 2026

    जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल पाल सिंह बने अध्यक्ष

    15 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand13 May 2026

    सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर बड़ा आरोप, वाल्मीकि समाज से कम पैसे में कराया जा रहा काम

    13 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 4 लोगों की मौत, सुनामी अलर्ट जारी

    By Ashish Anand8 June 20260

    फिलीपींस में सोमवार सुबह आए 8.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी।…

    यूपी में 6 महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, योगी सरकार का बड़ा फैसला

    3 June 2026

    मुरादाबाद में हाईवे पर गोलीकांड: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर युवक को मारी गोली, नारियल पानी की दुकान के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    2 June 2026

    रामगंगा की धारा मोड़ने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने DM को सौंपा ज्ञापन; बोले- “50 गांव होंगे प्रभावित”

    1 June 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.