Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोएडा में सैलरी को लेकर मजदूरों का हंगामा, सड़क जाम के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    11 April 2026

    मुरादाबाद में आयतुल्लाह खामनई की याद में सभा, शिया-सुन्नी एकता पर दिया गया जोर

    11 April 2026

    बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों को मालिकाना हक, सीएम योगी देंगे भूमिधारी अधिकार पत्र

    10 April 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Saturday, April 11
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»

    Ashish AnandBy Ashish Anand30 December 2025No Comments3 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद।
    भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में महानगर कार्यालय बुद्धि विहार में नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम में मेरठ से पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

    दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम से हुआ शुभारंभ

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त एवं गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदेमातरम गायन के साथ किया गया।

    सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की जबकि संचालन महानगर मंत्री शम्मी भटनागर ने किया।

    अटल जी के सुशासन और राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश

    मुख्य वक्ता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक दूरदर्शी राजनेता ही नहीं बल्कि कवि, प्रखर वक्ता और राष्ट्रनिर्माता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी में आगे बढ़ाया। पोखरण-2 परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में सशक्त नेतृत्व और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य उनकी सुशासन विरासत हैं।
    उन्होंने कहा कि पूरा देश आज भी अटल जी के योगदान के प्रति कृतज्ञ है।

    एसआईआर कार्यशाला में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर

    एसआईआर कार्यशाला में राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चलाई जा रही है। एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब मतदाता सूची का प्रकाशन होने वाला है। सभी कार्यकर्ताओं को सूची में नामों की जांच करनी होगी ताकि पात्र मतदाता न छूटें और अपात्र नाम हट सकें।

    एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का संबोधन

    एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन आगामी चुनावों के लिए अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। अब फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना और फॉर्म-7 व फॉर्म-8 के जरिए मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम हटवाना जरूरी है।

    नगर विधायक रितेश गुप्ता बोले— एक लाख नए वोट बनाने का लक्ष्य

    नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर विधानसभा में एसआईआर का कार्य उत्कृष्ट रहा, जिसकी सराहना स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चरण में लगभग एक लाख नए वोट बनवाने के लक्ष्य के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

    महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला का संकल्प

    महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि अटल जी की विरासत हमें राष्ट्रधर्म के पालन की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फॉर्म-6, 7 और 8 की प्रक्रिया को पूर्ण करने तथा घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का संकल्प दिलाया।

    कार्यक्रम में रही व्यापक सहभागिता

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगवानपुर की बेटी दानिया परवीन ने नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप जीतकर बढ़ाया मुरादाबाद का मान
    Next Article मायावती का जन्मदिन ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया गया, 2027 में बसपा सरकार बनाने का संकल्प
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand11 April 2026

    मुरादाबाद में आयतुल्लाह खामनई की याद में सभा, शिया-सुन्नी एकता पर दिया गया जोर

    11 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand10 April 2026

    गद्दी विवाद: काली मंदिर में नए महंत नियुक्त, हटाए गए महंतों को प्रयागराज भेजा

    10 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand9 April 2026

    स्कूलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना का ज्ञापन

    9 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand9 April 2026

    गोकशी पर जीरो टॉलरेंस: पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, एक गिरफ्तार

    9 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    नोएडा में सैलरी को लेकर मजदूरों का हंगामा, सड़क जाम के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    By Ashish Anand11 April 20260

    नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया। फेज-2…

    मुरादाबाद में आयतुल्लाह खामनई की याद में सभा, शिया-सुन्नी एकता पर दिया गया जोर

    11 April 2026

    बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों को मालिकाना हक, सीएम योगी देंगे भूमिधारी अधिकार पत्र

    10 April 2026

    नाखून का रंग बताता है व्यक्तित्व और तरक्की, सामुद्रिक शास्त्र का दावा

    10 April 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.