Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का नया दावा, बोलीं- पूरी रात घोषणा रोकने की कोशिश हुई

    11 September 2026

    यूपी में गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी राहत, नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कर

    11 September 2026

    यूपी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

    11 September 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Saturday, September 19
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»खेल जगत»2nd Test: भारत को 79 रन का लक्ष्य, 14 ओवर में जीता तो सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनेगा

    2nd Test: भारत को 79 रन का लक्ष्य, 14 ओवर में जीता तो सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनेगा

    Ashish AnandBy Ashish Anand4 January 2024Updated:4 January 2024No Comments2 Mins Read खेल जगत
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद।भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखा है. भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 और दूसरी पारी में 176 रन पर ढेर कर दिया. टीम इंडिया ने पहली पारी में 53 रन बनाए थे. अब उसे जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला है. भारत अगर यह लक्ष्य 14.2 ओवर में जीत लेता है तो यह 147 साल के क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच बन जाएगा.

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया दूसरा टेस्ट बल्लेबाजों की कब्र साबित हुआ. मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे. दक्षिण अफ्रीका के 13 और भारत के 10 विकेट. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी गेंदबाजों का बोलबाला रहा. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक बार फिर 176 रन पर ऑल आउट कर दिया.

    भारतीय टीम इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बना सकती है. अगर भारतीय टीम 14.2 में लक्ष्य हासिल करती है तो यह ऐसा सबसे छोटा टेस्ट मैच बन जाएगा, जिसमें परिणाम आया हो. मैच की पहली पारियों में अब तक कुल 95 ओवर फेंके जा चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 23.2 ओवर और दूसरी पारी 36.5 ओवर में सिमटी. भारत ने पहली पारी में 34.5 ओवर बैटिंग की.

    अभी क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मैच (जिसमें परिणाम आया हो) दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1932 में खेला गया था. मेलबर्न में खेला गया यह मुकाबला महज 109.2 ओवर यानी 656 गेंद में खत्म हो गया था. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को पारी के अंतर से जीता था. वैसे क्रिकेट का सबसे छोटा टेस्ट मैच इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज रहा है. साल 1907 के इस मैच में सिर्फ 10 गेंदें फेंकी जा सकी थीं. जाहिर है इस मैच में नतीजा नहीं निकला था.भारतीय टीम केपटाउन में अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है. अगर वह इस बार दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो यह भारतीय टीम की इस मैदान पर पहली टेस्ट जीत होगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेखिए कैसे मुरादाबाद जीआरपी पुलिस ने बरामद किए 48 लाख के मोबाइल,अपने मोबाइल पाकर खिल उठे लोगो के चहरे
    Next Article राहुल की पदयात्रा,भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ क्या यूपी में बिताएंगी सर्वाधिक वक्‍त
    Ashish Anand

    Related Posts

    खेल जगत By Ashish Anand30 July 2026

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक वीडियो में कहा अलविदा

    30 July 2026 खेल जगत By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand17 July 2026

    7वीं ओपन उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मुरादाबाद के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    17 July 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    खेल जगत By Ashish Anand9 May 2026

    डोपिंग मामले में बढ़ीं यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की मुश्किलें

    9 May 2026 खेल जगत By Ashish Anand
    खेल जगत By Ashish Anand11 October 2025

    नकवी बीसीसीआई गुस्से का शिकार, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर आईसीसी से हटाने की मांग तेज

    11 October 2025 खेल जगत By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का नया दावा, बोलीं- पूरी रात घोषणा रोकने की कोशिश हुई

    By Ashish Anand11 September 20260

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद और अशोक सिद्धार्थ को लेकर चल रहा…

    यूपी में गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी राहत, नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कर

    11 September 2026

    यूपी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

    11 September 2026

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    11 September 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.