मुरादाबाद | 23 जनवरी 2026
आज जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके अदम्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सरकार से भारत को स्वतंत्र कराने में नेताजी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

गोष्ठी में नेताजी के प्रसिद्ध नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” को याद करते हुए उपस्थित लोगों में जोश और देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री शिरीष महरोत्रा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें अजय गुप्ता (डीजीसी सिविल मुरादाबाद), ललित अरोड़ा, अनिल पाल सिंह, जयवीर सिंह, ध्रुव कुमार सक्सेना, हर स्वरूप, भीकम सिंह सैनी, शेर सिंह बौद्ध, संध्या दीक्षित, गोपाल कृष्ण, एएच जैदी, सोमपाल सिंह, वीरेंद्र चौहान और संजीव सक्सेना शामिल थे।
समारोह का समापन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और नेताजी के विचारों को याद करते हुए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर प्रसाद ने की, जबकि संचालन महामंत्री सरदार प्रकाश वीर सिंह ने जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम ने उपस्थित नागरिकों और वकीलों को नेताजी के बलिदान, उनकी वीरता और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
