Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हटाया

    21 July 2026

    यूपी की मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, योगी कैबिनेट ने 18 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    21 July 2026

    पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

    21 July 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Wednesday, July 22
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»बैठक से गैरहाजिर रहना पड़ा भारी: अधिशासी अभियंता सिंचाई व नलकूप का वेतन रोका, स्पष्टीकरण नोटिस जारी

    बैठक से गैरहाजिर रहना पड़ा भारी: अधिशासी अभियंता सिंचाई व नलकूप का वेतन रोका, स्पष्टीकरण नोटिस जारी

    Ashish AnandBy Ashish Anand21 November 2025No Comments2 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    नोटिस
    नोटिस
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

    अधिशासी अभियंता सिंचाई और अधिशासी अभियंता नलकूप का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी, बैठक में बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने पर हुई कार्रवाई।

    मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई और अधिशासी अभियंता नलकूप की गैर-हाजिरी पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। दोनों अधिकारी स्वयं बैठक में शामिल न होकर अपने अधीनस्थों को भेजकर आए थे, जिस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्टांप, जीएसटी, मंडी, बाट-माप, श्रम, परिवहन और गन्ना विभाग की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने एआईजी स्टांप से स्टांप शुल्क संग्रह की जानकारी ली और जीएसटी अधिकारियों को ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बाट-माप विभाग को पिछले एक महीने में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया। श्रम विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नियमों का पालन हो और किसी कर्मचारी का शोषण न होने पाए।

    परिवहन विभाग को डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने और बार-बार नियम तोड़ने वालों के परमिट निरस्त करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने बताया कि पिछले माह 158 डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। गन्ना विभाग को तौल केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नगर सुश्री ज्योति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाल किले पर हुए कार विस्फोट में 10 लोगों की मौत
    Next Article मुरादाबाद में हर बूथ पर गूंजा प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने सुना कार्यक्रम
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand17 July 2026

    7वीं ओपन उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मुरादाबाद के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    17 July 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand2 July 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले निर्यातक उज्ज्वल अग्रवाल, मुरादाबाद में आर्टीजन पार्क बनाने की मांग उठाई

    2 July 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand2 June 2026

    मुरादाबाद में हाईवे पर गोलीकांड: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर युवक को मारी गोली, नारियल पानी की दुकान के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    2 June 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand1 June 2026

    रामगंगा की धारा मोड़ने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने DM को सौंपा ज्ञापन; बोले- “50 गांव होंगे प्रभावित”

    1 June 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    राष्ट्रीय

    पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हटाया

    By Ashish Anand21 July 20260

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के निकट छात्रों के समर्थन में चल रहे विपक्षी दलों के…

    यूपी की मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, योगी कैबिनेट ने 18 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    21 July 2026

    पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

    21 July 2026

    दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

    21 July 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.