Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत-बांग्लादेश तनाव: शेख हसीना के संबोधन पर बढ़ी सियासी हलचल, चीन से बढ़ती नजदीकी ने बढ़ाई चिंता

    5 August 2026

    UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, चुनावी तैयारियां तेज

    31 July 2026

    PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में Meta इंडिया हेड पर FIR, सोशल मीडिया अकाउंट भी जांच के दायरे में

    31 July 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Wednesday, August 5
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»मायावती का जन्मदिन ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया गया, 2027 में बसपा सरकार बनाने का संकल्प

    मायावती का जन्मदिन ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया गया, 2027 में बसपा सरकार बनाने का संकल्प

    Ashish AnandBy Ashish Anand15 January 2026Updated:15 January 2026No Comments2 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Mayavati
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद न्यूज़:
    बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन गुरुवार को मुरादाबाद के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस में ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत गिरीश चंद्र, पूर्व सांसद नगीना एवं प्रभारी उत्तराखंड/मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। उन्होंने कहा कि यदि बसपा कार्यकर्ता बहन मायावती को सच्चा जन्मदिन उपहार देना चाहते हैं, तो उन्हें एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में फिर से बहन जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। उन्होंने बहुजन आंदोलन को सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत गारंटी बताया।

    मुख्य अतिथि जाफर मलिक, मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद/अलीगढ़/मेरठ मंडल ने बहन मायावती के संघर्ष, त्याग और समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और विचारों को याद करते हुए कहा कि बसपा की नीतियां शोषित, वंचित और सर्व समाज के उत्थान पर आधारित रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार सरकार बनी और हर कार्यकाल में बिना भेदभाव ऐतिहासिक कार्य किए गए।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट, मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल ने की। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को निर्णायक बताते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुट जाएं, तो बसपा की सरकार बनना तय है।

    कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष मुरादाबाद निर्मल सिंह सागर एडवोकेट ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश की 85 प्रतिशत आबादी को संकल्प लेना होगा कि बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाया जाए।

    इस अवसर पर अमर सिंह, अरुण कुमार टिंकू, फैसल रज़ा अंसारी, गजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, सुनील आज़ाद एडवोकेट, शिव शंकर सागर एडवोकेट, चंद्रपाल सिंह सैनी, हाजी शकील अहमद, राधेश्याम पाल, करतार सिंह सहित मुरादाबाद मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी ने मोहित सिंह राघव को 28-मुरादाबाद नगर विधानसभा का उपाध्यक्ष किया नियुक्त
    Ashish Anand

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand31 July 2026

    UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, चुनावी तैयारियां तेज

    31 July 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand31 July 2026

    यूपी चुनाव 2027: सोशल मीडिया के जरिए प्रचार तेज करेगी बसपा, आकाश आनंद तैयार करेंगे नई रणनीति

    31 July 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand21 July 2026

    यूपी की मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, योगी कैबिनेट ने 18 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    21 July 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand17 July 2026

    7वीं ओपन उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मुरादाबाद के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    17 July 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    भारत-बांग्लादेश तनाव: शेख हसीना के संबोधन पर बढ़ी सियासी हलचल, चीन से बढ़ती नजदीकी ने बढ़ाई चिंता

    By Ashish Anand5 August 20260

    नई दिल्ली।भारत और बांग्लादेश के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रस्तावित वर्चुअल संबोधन को…

    UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, चुनावी तैयारियां तेज

    31 July 2026

    PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में Meta इंडिया हेड पर FIR, सोशल मीडिया अकाउंट भी जांच के दायरे में

    31 July 2026

    यूपी चुनाव 2027: सोशल मीडिया के जरिए प्रचार तेज करेगी बसपा, आकाश आनंद तैयार करेंगे नई रणनीति

    31 July 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.