
यूपी जिला अधिकारी मुरादाबाद की होनहार बेटी ऋतु गर्ग ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाई स्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर ऋतु ने न केवल अपने परिवार बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया।उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें एक दिन के लिए एसडीएम (उपजिलाधिकारी) का कार्यभार सौंपा

इस दौरान ऋतु ने कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय किया और एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फाइलों का निरीक्षण किया। होनहार छात्रा ऋतु ने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है और लोग उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं
