Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

    4 May 2026

    “आम में जहर! हापुड़ में 5 करोड़ की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई

    2 May 2026

    “5 नेताओं की हत्या की साजिश! नोएडा से पकड़े आतंकी, ATS का बड़ा खुलासा ”

    1 May 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Tuesday, May 5
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»सिविल लाइन में आवारा सांड का कहर, बुजुर्ग को पटककर दी दर्दनाक मौत

    सिविल लाइन में आवारा सांड का कहर, बुजुर्ग को पटककर दी दर्दनाक मौत

    Ashish AnandBy Ashish Anand26 October 2025Updated:26 October 2025No Comments3 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    आवारा सांड का कहर
    आवारा सांड का कहर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंदन नगर इलाके में एक आवारा सांड ने कहर बरपाया है। क्षेत्र में कई दिनों से आतंक मचा रहे इस सांड ने रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। घटना का पूरा मंजर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

    आवारा सांड का कहर

    बताया जा रहा है कि मृतक वृद्ध खजान सिंह अपने घर से किसी काम से पास की सड़क पर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे घूम रहा एक आवारा सांड अचानक उग्र हो गया। कुछ देर पहले ही स्थानीय लोगों ने उसी सांड पर पानी डाला था ताकि वह रास्ता छोड़े और आगे बढ़ जाए, लेकिन पानी डालने से सांड और ज्यादा भड़क गया। इसी गुस्से में उसने पास से गुजर रहे बुजुर्ग खजान सिंह को अपने तेज सींगों से जोरदार टक्कर मार दी।

    सांड ने बुजुर्ग को न केवल टक्कर मारी, बल्कि उन्हें अपने सिर से उठाकर कई फीट दूर पटक दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन सांड तब तक आक्रामक बना रहा। लोगों ने किसी तरह लाठी-डंडों और पत्थरों की मदद से सांड को भगाया और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान खजान सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

    लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा सांड और पशु खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन नगर निगम की टीम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस लापरवाही की वजह से आज एक निर्दोष बुजुर्ग की जान चली गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुँची और संबंधित सांड को पकड़ लिया गया है। सांड को फिलहाल नगर निगम के पशु आश्रय स्थल में बंद कर दिया गया है।

    पुलिस ने भी घटना के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मांग की है कि नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
    Next Article दिल्ली नोएडा की तर्ज पर अब मुरादाबाद में भी मिलेगा इलाज, डीएमआर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी सभी सुविधाए
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand4 May 2026

    डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

    4 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand27 April 2026

    मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर DM-SSP का निरीक्षण, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश

    27 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand22 April 2026

    सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की समस्याओं पर मंथन, मिड टाउन क्लब में विशाल जनसभा

    22 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand22 April 2026

    24 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा

    22 April 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    अपना शहर

    डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

    By Ashish Anand4 May 20260

    विस्तृत विवरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य…

    “आम में जहर! हापुड़ में 5 करोड़ की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई

    2 May 2026

    “5 नेताओं की हत्या की साजिश! नोएडा से पकड़े आतंकी, ATS का बड़ा खुलासा ”

    1 May 2026

    “1000 रुपये महंगा LPG! 3000 के पार सिलेंडर, अब खाना होगा और महंगा!

    1 May 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.