
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला कविता चौधरी ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मऊ निवासी मोबिन शाह नामक एक युवक के खिलाफ जमीन का बैनामा कराने को लेकर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में एक शिकायती पत्र थाना सिविल लाइन पर दिया था सिविल लाइन पुलिस ने महिला के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुये आरोपी को तुरंत हिरासत में लेते हुए वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी थी महिला कविता चौधरी का आरोप है
महिला कविता चौधरी का आरोप
थाना सिविल लाइन निवासी युवक मोबिन शाह ने उसके और उसके पुत्र के साथ जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की है महिला चाहती है कि युवक से उसकी रकम उसे वापस दिलाई जाए उसने सिविल लाइन पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया है।