
इंसास और आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण और आधुनिक हथियारों का दिया जा रहा है प्रशिक्षण…. प्रदेश में आजकल आई ❤️मुहम्मद प्रकरण के बाद माहौल तनाव में देखा जा रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संकेत दिए है कि किसी भी सूरत में किसी को भी क़ानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतील भी संवेदनशील जिला होने के नाते कोई भी चूक नहीं करना चाहते, एसएसपी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा जनपदीय कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन के कुशल पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन, मुरादाबाद के ग्राउंड में जनपद के कांठ सर्किल के थाना कांठ, थाना छजलैट एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया।
त्योहारों के मद्देनज़र तैयारी

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को इंसास, एस.एल.आर., 09 एमएम पिस्टल, एण्टी राइट गन (मय प्लास्टिक बैलेट), जी.एफ./एच.ई. 36 हैंड ग्रेनेड, अश्रु गैस ग्रेनेड आदि आधुनिक हथियारों की जानकारी, उनकी हैंडलिंग एवं प्रयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों को सही ढंग से पहनने एवं नियमानुसार उपयोग करने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को बारी-बारी से अभ्यास कराया गया

जिसमें उन्होंने सफलता पूर्वक दंगा नियंत्रण एवं आधुनिक हथियारों के प्रयोग का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में जनपद के अन्य समस्त पुलिस कर्मियों को रोस्टर के अनुसार आगामी दिनों में उपरोक्त अभ्यास/प्रशिक्षण कराया जायेगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखना, आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करना तथा किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने की तैयारी सुनिश्चित करना है
