
मुरादाबाद। जिसके उपलक्ष्य में जिसमें संस्था ने अपने वार्षिक कार्य, गतिविधियों को सभी के साथ साझा किया व वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडलायुक्त मुरादाबाद सर्वेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव उपस्थित रहे। संस्था ने समाज़ में उत्कृष्ट कार्यो के लिए टीम के चुनिंदा सदस्यों चेंज मेकर ऑफ द ईयर नेहा शर्मा , वालंटियर ऑफ द ईयर मोनिका सागर, कोऑर्डिनेटर ऑफ द ईयर अनमोल गुप्ता, बेस्ट ब्रांच ऑफ द ईयर अमरोहा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों द्वारा व कम्प्यूटर सीखने वाली पंथिनियो द्वारा प्रस्तुति दी गई साथ ही सोशल पार्टनर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह, विशेष गुप्ता, डॉ हरवंश दिक्सित सहित मुरादाबाद के अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे व संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार सहित संस्था के सभी शाखाओ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
