अमित शाह ने कहा- सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है
सोर्स। दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम हुए एक शक्तिशाली विस्फोट ने लोगो का दिल दहला दिया। विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कईअन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 7 बजे एक हुंडई i20 कार में हुआ।दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 7 बजे एक हुंडई i20 कार में हुआ, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई व कोलकाता सहित कई अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब कार लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास लाल बत्ती पर रुकी और उसकी गति धीमी हो गई। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के निकट हुए धमाके के बाद हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस प्रमुख और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस धमाके में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और फॉरेंसिक विज्ञान के प्रमुखों को जांच में सहायता करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए विस्फोट स्थल पर विशेषज्ञ टीम भेजने का भी निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने विस्फोट के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त, खुफिया ब्यूरो के निदेशक और केंद्रीय गृह सचिव से बात की। उन्होंने बताया कि तीनों शीर्ष अधिकारियों ने गृहमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एनएसजी के विशेषज्ञ और एनआईए के जांच अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं।
