एक अध्ययन से पता चला है कि प्रति घंटे 4 किमी या इससे तेज रफ्तार से चलने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा काफी कम हो जाता है।

Fast walking can reduce the risk of type-2 diabetes by up to 24%
एक अध्ययन से पता चला है कि प्रति घंटे 4 किमी या इससे तेज रफ्तार से चलने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा काफी कम हो जाता है।ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित निष्कर्षों से पता चलता है कि 4 किमी/घंटा से ऊपर की गति जितनी तेज होगी, जोखिम उतना ही कम होगा, गति में प्रत्येक 1 किमी की वृद्धि के साथ जोखिम में 9 प्रतिशत की कमी होती है।

ईरान में सेमनान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं ने कहा कि टाइप 2 मधुमेह वाले वयस्कों की वैश्विक संख्या वर्तमान में 53.7 करोड़ है, लेकिन 2045 तक यह संख्या 78.3 करोड़ तक पहुंचने की आशंका है। इसलिए एक सरल और सस्ती शारीरिक गतिविधि जो कई अन्य सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभों से भी जुड़ी है, बीमारी से बचने में मदद करने के आसान तरीके में से एक हो सकती है।
यह अध्ययन 1999 और 2022 के बीच प्रकाशित 10 दीर्घकालिक अध्ययनों के विश्लेषण पर आधारित है। इनमें अमेरिका, जापान और ब्रिटेन के कुल 5,08,121 वयस्कों के लिए तीन से 11 साल तक की निगरानी अवधि शामिल थी।