
बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता का भी विशेष योगदान
“मुरादाबाद से खबर… जहां लंबे समय से चली आ रही छठ पूजा स्थल की मांग अब पूरी हो गई है। नगर निगम द्वारा छठ पूजा स्थल की स्वीकृति दिए जाने पर पूर्वांचल समाज ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया
मुरादाबाद में पूर्वांचल समाज की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। समाज के लोग लगातार नगर निगम से छठ पूजा स्थल की व्यवस्था करने की गुहार लगा रहे थे। छठ पर्व, जो पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा आस्था का पर्व माना जाता है, उसके लिए अब एक स्थायी स्थल उपलब्ध कराया गया है।

नगर निगम द्वारा इस निर्णय के बाद पूर्वांचल समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।समाज केप्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया और एक छोटी सी भेंट भी प्रस्तुत की। छठ पूजा स्थल की स्वीकृति पर पूर्वांचल समाज में उत्साह है लोगों का कहना है कि छठ पर्व सिर्फ एक पूजा नहीं बल्कि आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। नगर निगम के इस फैसले से हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और हर साल छठ पर्व भव्य तरीके से मनाया जा सकेगा।
पूर्वांचल समाज ने इसे नगर निगम की ऐतिहासिक पहल बताया और आशा जताई कि आने वाले समय में नगर निगम इस तरह की जनभावनाओं से जुड़े फैसले और भी करेगा।