Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद, सहारनपुर समेत 18 जिलों पर बीजेपी का फोकस, मिशन-2027 के लिए तैयार हो रहा नया रोडमैप

    20 June 2026

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 4 लोगों की मौत, सुनामी अलर्ट जारी

    8 June 2026

    यूपी में 6 महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, योगी सरकार का बड़ा फैसला

    3 June 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Saturday, June 20
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»बाबा नीब करोरी एकादश स्मृति उत्सव के चौथे दिन हुआ भव्य रुद्राभिषेक, 31 हजार आहुतियां अर्पित

    बाबा नीब करोरी एकादश स्मृति उत्सव के चौथे दिन हुआ भव्य रुद्राभिषेक, 31 हजार आहुतियां अर्पित

    Ashish AnandBy Ashish Anand22 February 2026No Comments2 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    भव्य रुद्राभिषेक,
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद।
    Shri Ram Balaji Dham Baba Neeb Karori Ashram Trust के तत्वावधान में आयोजित बाबा नीब करोरी एकादश स्मृति एवं स्थापना उत्सव के चतुर्थ दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला देखने को मिली।

    उत्सव के अंतर्गत आह्वान किए गए सभी नवग्रह एवं देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया। काशी से पधारे आचार्य डॉ. श्री घनश्याम त्रिपाठी जी के सानिध्य में यज्ञ पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। पंचकुंडीय महायज्ञ में आश्रम के ट्रस्टियों एवं भक्तजनों द्वारा 31,000 आहुतियां अर्पित की गईं, जिससे पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो उठा।

    ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय स्थापना उत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चौथे दिन 31 हजार आहुतियां दी गईं। वहीं ट्रस्ट के संस्थापक एवं महामंत्री राकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अवसर पर महारुद्राभिषेक भी विधिविधान से संपन्न कराया गया।

    संध्या काल में भव्य इस्कॉन संकीर्तन का आयोजन हुआ। महानगर के प्रसिद्ध इस्कॉन प्रचारक सच्चिदानंद दास एवं उनके साथियों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। “हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र पर सैकड़ों भक्त भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे।

    कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

    इस अवसर पर धीरेंद्र चौधरी, संजीव गुप्ता, डॉ. एटीन शर्मा, डॉ. श्वेता शर्मा, सर्विस अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, सरिता चौधरी, शशि चतुर्वेदी, परीश सक्सेना, विकास गुप्ता, संजीव कपूर, हरिओम गुप्ता, शुभम भारद्वाज, शिवओम शंखधार, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, लवी गुप्ता, निमित गुप्ता एवं लीलम राय सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

    उत्सव के चौथे दिन का यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बन गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रंप ने अचानक बदले सुर: टैरिफ घटाया, ट्रेड डील का एलान किया और मोदी की तारीफ… आखिर एक कॉल में क्या हुआ?
    Next Article मुरादाबाद में मेगा विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने किया उद्घाटन
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand2 June 2026

    मुरादाबाद में हाईवे पर गोलीकांड: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर युवक को मारी गोली, नारियल पानी की दुकान के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    2 June 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand1 June 2026

    रामगंगा की धारा मोड़ने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने DM को सौंपा ज्ञापन; बोले- “50 गांव होंगे प्रभावित”

    1 June 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand15 May 2026

    जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल पाल सिंह बने अध्यक्ष

    15 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand13 May 2026

    सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर बड़ा आरोप, वाल्मीकि समाज से कम पैसे में कराया जा रहा काम

    13 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद, सहारनपुर समेत 18 जिलों पर बीजेपी का फोकस, मिशन-2027 के लिए तैयार हो रहा नया रोडमैप

    By Ashish Anand20 June 20260

    2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा…

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 4 लोगों की मौत, सुनामी अलर्ट जारी

    8 June 2026

    यूपी में 6 महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, योगी सरकार का बड़ा फैसला

    3 June 2026

    मुरादाबाद में हाईवे पर गोलीकांड: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर युवक को मारी गोली, नारियल पानी की दुकान के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    2 June 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.