
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित
मुरादाबाद।जिलाधिकारी अनुज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा लगातार विभिन्न चिन्हित स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करके बेटियों और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिला कल्याण की टीम द्वारा मुरादाबाद शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार कुंदनपुर पहुंचकर छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के महत्व और उद्देश्य के बारे में भी बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से उन्हें आवागमन के दौरान होने वाली सामान्य तौर पर समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई साथ ही बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता भी बताई गई।
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076 के साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बाविस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।मिशन शक्ति के अंतर्गत 22 सितंबर से 90 दिवस के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, नगर विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संस्कृति विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों को जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी जानकी आर्या, विद्यालय की प्रधानाचार्य मुग्धा अग्रवाल, मनो सामाजिक परामर्श दाता तनीषा दिवाकर, ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की अध्यक्ष रीता सिंह केस वर्कर जिल्लेहुमा आदि मौजूद रहे।