Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुरादाबाद में मेगा विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने किया उद्घाटन

    22 February 2026

    बाबा नीब करोरी एकादश स्मृति उत्सव के चौथे दिन हुआ भव्य रुद्राभिषेक, 31 हजार आहुतियां अर्पित

    22 February 2026

    ट्रंप ने अचानक बदले सुर: टैरिफ घटाया, ट्रेड डील का एलान किया और मोदी की तारीफ… आखिर एक कॉल में क्या हुआ?

    4 February 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Saturday, March 21
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा को मुरादाबाद से हटाकर लाइन अटैच करने की करी मांग। ,विहिप,

    मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा को मुरादाबाद से हटाकर लाइन अटैच करने की करी मांग। ,विहिप,

    Ashish AnandBy Ashish Anand3 February 2024Updated:3 February 2024No Comments3 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छजलैट थाना क्षेत्र में गौ हत्या और उसके बाद की गई कार्यवाही के संदर्भ में भड़के हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता

    मुरादाबाद।जिला अधिकारी के नाम लिखे ज्ञापन में कहा गया कि 28 जनवरी 2024 रात्रि को मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के विहिप कार्यकर्ता मोनू विश्नोई गौकशी की सूचना पर सीओ कांठ अंकित तिवारी को सूचना देकर उनके निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। किन्तु थाना प्रभारी छजलैट सतेन्द्र कुमार शर्मा ने रंजिशन विहिप कार्यकर्ता मोनू विश्नोई, राजीव चौधरी को एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा की मौजूदगी में पीट-पीट कर जबरन जुर्म कबूल करने के लिए विवश किया और निर्दोष ही जेल भेजा।मुरादाबाद ज़िला पुलिस गौतस्करों से मिली हुई है। विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार गौ तस्करी और गौ हत्या के विरोध में कार्य किया जा रहा है। जिला अधिकारी को लिखे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि, पुलिस के सहयोग से गौ तस्करों को गौ हत्या और गौ तस्करी करने में असुविधा हो रही थी। इसलिए पुलिस ने गौ तस्करों से पैसा लेकर विहिप, बजरंग दल की छवि को हिंदू समाज में बदनाम करने और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का षड्यंत्र रचा।पुलिस ने सरकार की गौसंरक्षण की नीति के विरुद्ध कार्य करके संपूर्ण हिन्दू समाज की
    भावनाओं को आहत कर विहिप बजरंग दल की मानहानि की है। जिससे संपूर्ण हिन्दू समाज में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर आज अंबेडकर पार्क में सैकड़ो की तादाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर पहले से ही पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।किसी भी घटना को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम कर रखे थे। जिला अधिकारी को लिखे गए ज्ञापन के माध्यम से विहिप सरकार से मांग करता है। कि थाना छजलैट प्रभारी सतेन्द्र कुमार शर्मा को सस्पेंड किया जाये। तथा मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा को मुरादाबाद से हटाकर लाइन अटैच किया जाये। तीनों पुलिस अधिकारियों की आय से अधिक सम्पत्ति की उच्चस्तरीय जांच कराकर इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाये।जेल भेजे गए निर्दोष विहिप कार्यकर्ताओं की जेल से शीघ्रातिशीघ्र रिहाई कराकर उन पर लगे झूठे मुकदमे को समाप्त किया जाये।मुरादाबाद के सभी गौतस्करों पर रासुका लगाकर जेल में डाला जाए और गौकशी द्वारा अर्जित की गई उनकी अवैध सम्पत्तियों की कुर्की की जाये।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में निरंतर हो रही गौकशी की घटनाओं पर शीघ्रातिशीघ्र रोक लगाकर गौसंरक्षण सुनिश्चित किया जाये,यदि उपरोक्त मांगों को शीघ्रातिशीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो विश्व हिन्दू परिषद संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस विषय पर आन्दोलन करेगा और उसके बाद घटने वाली सभी परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Article4 फरवरी 2024 को धूमधाम से निकलेगी श्री कृष्णा बलराम शोभा यात्रा
    Next Article शुभमन गिल इंग्लैंड के सामने बने दीवार, शतक से लगाया रनों का अंबार, भारत की बढ़त
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand22 February 2026

    मुरादाबाद में मेगा विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने किया उद्घाटन

    22 February 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand22 February 2026

    बाबा नीब करोरी एकादश स्मृति उत्सव के चौथे दिन हुआ भव्य रुद्राभिषेक, 31 हजार आहुतियां अर्पित

    22 February 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand23 January 2026

    जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद में सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

    23 January 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand15 January 2026

    मायावती का जन्मदिन ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया गया, 2027 में बसपा सरकार बनाने का संकल्प

    15 January 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    अपना शहर

    मुरादाबाद में मेगा विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने किया उद्घाटन

    By Ashish Anand22 February 20260

    मुरादाबाद।जिले के पंचायत भवन सभागार में रविवार, 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा…

    बाबा नीब करोरी एकादश स्मृति उत्सव के चौथे दिन हुआ भव्य रुद्राभिषेक, 31 हजार आहुतियां अर्पित

    22 February 2026

    ट्रंप ने अचानक बदले सुर: टैरिफ घटाया, ट्रेड डील का एलान किया और मोदी की तारीफ… आखिर एक कॉल में क्या हुआ?

    4 February 2026

    दिल्ली में 2026 के पहले 15 दिन में 800+ लोग लापता, पुलिस आंकड़ों से बड़ा खुलासा

    4 February 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.