Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UP DGP Race: कौन हैं IPS रेणुका मिश्रा? पेपर लीक विवाद के बाद फिर चर्चा में नाम

    26 May 2026

    अरहर की दाल के नाम पर परोसा जा रहा जहर! आगरा में 2760 किलो नकली दाल बरामद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    21 May 2026

    ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, दीवार तोड़कर बाहर निकली उज्जैनी एक्सप्रेस

    19 May 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Saturday, May 30
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»अपना शहर»भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति की बैठक

    भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति की बैठक

    Ashish AnandBy Ashish Anand2 January 2024Updated:2 January 2024No Comments6 Mins Read अपना शहर
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद:2जनवरी 24 को भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यसमिति की बैठक बुद्धि विहार कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर प्रभारी राजेश यादव क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्तमुख्य रूप से शामिल रहे।

    बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा एवं संचालन महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने किया
    सर्वप्रथम कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ होने से पूर्व भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।महानगर प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि महानगर की ओर से पूर्व में किए गए कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए प्रदेश से आने वाले अग्रिम कार्यों के लिए हमें सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहना है। जो विषय आज बताया जा रहे हैं। मंडल की कार्यसमिति की बैठक में सभी विषयों को रखना है।जो हमने अब तक किया ह। आगामी कार्यक्रम मतदाता जागरूक अभियान नमो ऐप दीवार पर लेखन महानगर की टोली बनाना डिजिटल कार्यक्रम टोली बनाना एवं महानगर 901मे बूथ है 901 बूथ की बूथ समिति बनी है।कि नहीं यह हमें चेक करना है नहीं बनी है।तो पूरी करें पन्ना प्रमुख पूरे करने हैं। बूथ की बैठक में पन्ना प्रमुख को पन्ना दिया जाए लिस्ट के उस पन्ने पर उसका वोट होना जरूरी है। मंडल प्रभारी मंडल प्रवासी को बूथ पर नियमित प्रवास करना है ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रवास करना है मतदाता जोड़ने का कार्य करना है 22 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट तैयार हो कर प्रकाशित होनी है उससे पहले हमें वोट जोड़ने का कार्य पूरा करना है। युवा मोर्चा महिला मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराये।सभी मोर्चा की संयुक्त बैठक करनी है मतदाता अभियान में अगर एक व्यक्ति के कई जगह वोट है। तो उन्हें हटाने के लिए कार्य करें मंडल के प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को नमो ऐप डाउनलोड कराया जाये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी संगठनों को भाजपा का जॉइन करना है एवं भाजपा का पटका एवं माला पहनकर उनका स्वागत करें नव मतदाता कार्यक्रम करने हैं। बूथ अध्यक्ष बूथ पर बैठकर ए बी सी के हिसाब से कैटागरी चेक करें महिला मोर्चा को महिला संवाद करना है 100 वर्ष से ऊपर की आयु के मतदाताओं का सम्मान करना है। सामाजिक संपर्क अभियान करना है अक्षत लेकर हमें घर-घर जाना है 22 जनवरी को राम मंदिर कार्यक्रम में पूरी ताकत से लगना है यह सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। 2024 का चुनाव हमें जीतना है मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि पूर्व में प्रदेश से आए सभी कार्यक्रम हमने अच्छे से संपन्न करे। वोटर चेतना अभियान महत्वपूर्ण कार्यक्रम था संगठन सबसे महत्वपूर्ण विषय है। हमारा संगठन प्रदेश से लेकर बूथ तक जाता है हम 2024 चुनाव में प्रवेश कर चुके हैं। हमें अपने दायित्व के हिसाब से कार्य करना है। हमें अपने कार्य की चिंता करनी है मंडल के प्रत्येक बूथ पर कितने वोट है और कितने हमें मिले हैं। इसकी जानकारी रखनी है। शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करनी है। हमारे मंडल के बूथ पर किस समाज का कितना-कितना वोट है। यह हमें जानकारी होनी चाहिए। हमने कितने वोट बनवाए हैं। उसका डाटा हमें रखना है। हमें इन सभी कार्य को पूरा करना है। प्रत्येक बूथ हमें कैसे जीतना है।उसकी गणना करनी है हमें बूथ पर जातिगत सामाजिक पूरी जानकारी होनी चाहिए बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी तय करनी है एक पन्ने पर अगर चार नाम है तो सभी को व्यवस्थित तरीके से वरीयता देनी है हर चुनाव में भाजपा का वोट बैंक बढा है। इसलिए हमें सभी से संपर्क करना है। युवा मतदाता एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा बहुत सफल कार्यक्रम रहा और सुधार करने की जरूरत है अक्षत हमें घर-घर बांटने का कार्यक्रम पूर्ण करना है ।

    एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि हमें अपने संगठन को और सुंदर बनाना है अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना है विकसित भारत संकल्प यात्रा ने हमारा 50 परसेंट कार्य पूरा कर दिया हमें कम से ज्यादा कैसे पूरा करना है यह तय करना है हमारी सरकार ने काफी लाभार्थियों को लाभ दिया है उनसे हमें सीधा संपर्क करना है कॉल सेंटर का बहुत महत्व है हमें अपने संवाद की सक्रियता को बढ़ाना है नारी शक्ति बंधन मातृशक्ति पर हमें कार्य करना है महत्वपूर्ण कार्यक्रम अक्षत पूजन कार्यक्रम है हमें घर-घर जाना है बूथ के सभी परिवारों तक पहुंचना है।हमें बुलंदियों को कायम रखना है।महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि महानगर के बूथो को हमे कैसे मजबूत करना है अपने बूथ कैसे मजबूत करना है यह सभी कार्यकर्ता अच्छे से जानते हैं पिछले कार्यक्रम नमो ऐप विकसित भारत संकल्प यात्रा वोटर चेतना अभियान कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुए, विकसित भारत संकल्प यात्रा में बहुत बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। हमें अधिक से अधिक हर बूथ पर नमो ऐप डाउनलोड करना है। प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करना है। नमो ऐप को मोदी जी स्वयं भी देखते हैं नमो ऐप के जरिए मोदी जी सीधा संवाद जनता से करते हैं। देश प्रदेश में करोड़ों लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करना है महानगर के हर क्षेत्र में जाकर हमें लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करना है 2 लाख लोगों को महानगर में नमो ऐप डाउनलोड करना है हमें प्रदेश सरकार की ओर से आने वाले अग्रिम कार्यक्रम को भी सफलतापूर्वक संपन्न करना है हमें 2024 की लोकसभा जितनी है हमें कड़ी मेहनत करनी है एवं नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है ।

    महानगर कार्यसमिति बैठक में महानगर प्रभारी राजेश यादव क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा महापौर विनोद अग्रवाल महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा नाथूराम कश्यप दिनेश शीर्षवाल कमल गुलाटी पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता कार्यालय मंत्री सोनू शर्मा महानगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रजापति नवदीप टंडन राहुल शर्मा विशाल त्यागी दिनेश सिसोदिया गिरीश भडुला दीपक बाबू शमी भटनागर सुनीता शर्मा शशि किरण रुचि चौधरी हेमा खत्री नीलम गुप्ता सुरेंद्र बिश्नोई गौरव श्रीवास्तव विपिन गुप्ता राहुल सेठी मदालसा शर्मा अजय वर्मा नितिन सोनी हरीश जाटव गेत्रपाल सिंह सर्वेश पटेल मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति आलोक सैनी अमित सिंह संजीव चौहान मंगलसेन राजपूत प्रतीक मित्तल हरीश प्रजापति रजनीकांत जाटव भारत टंडन मुन्ना लाल कश्यप अनूपेंद्र सिंह दिलीप दिवाकर संजीव चौधरी विशाल सिंह गोलू अजीम पाशा अशोक गाबा कुलदीप नारायण पुनीत गुप्ता हर्ष शर्मा अभिषेक चौबे प्रदीप सक्सेना विशाल सिंह गोलू किशन लाल जाटव देश रतन कटयाल अश्विनी शर्मा मिथुन शर्मा हरिओम सैनी सुमित कुमार रामचंद कश्यप आदि सैकड़ो की संख्या में महानगर मोर्चा,प्रकोष्ठ,पार्षद, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुरादाबाद जिला कारागार पहुँचे यूपी सरकार में कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति
    Next Article सपा सांसद डॉ बर्क के खिलाफ पुलिस में शिकायत, संभल थाना नखासा में दी गई तहरीर।
    Ashish Anand

    Related Posts

    अपना शहर By Ashish Anand15 May 2026

    जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल पाल सिंह बने अध्यक्ष

    15 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand13 May 2026

    सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर बड़ा आरोप, वाल्मीकि समाज से कम पैसे में कराया जा रहा काम

    13 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand12 May 2026

    महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा सांसद रुचि वीरा के घर के बाहर प्रदर्शन, महिलाओं में नाराजगी

    12 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand
    अपना शहर By Ashish Anand4 May 2026

    डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

    4 May 2026 अपना शहर By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    UP DGP Race: कौन हैं IPS रेणुका मिश्रा? पेपर लीक विवाद के बाद फिर चर्चा में नाम

    By Ashish Anand26 May 20260

    यूपी में स्थायी DGP की तलाश तेज करीब चार साल बाद उत्तर प्रदेश को स्थायी…

    अरहर की दाल के नाम पर परोसा जा रहा जहर! आगरा में 2760 किलो नकली दाल बरामद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    21 May 2026

    ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, दीवार तोड़कर बाहर निकली उज्जैनी एक्सप्रेस

    19 May 2026

    नॉर्वे में इंडिया-नॉर्डिक समिट आज, 5 नॉर्डिक देशों के नेताओं संग अहम बैठक करेंगे पीएम मोदी

    19 May 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.