
“विजय दशमी और दशहरा पर्व के अवसर पर मुरादाबाद शहर के रामलीला ग्राउण्ड, कुन्दनपुर थाना मंझौला में विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है।
कपूर कम्पनी पुल से रामलीला ग्राउण्ड तक आवागमन केवल पैदल होगा (वन-वे व्यवस्था)।वापसी भी रामलीला ग्राउण्ड से कपूर कम्पनी पुल की ओर से ही होगी

चौधरी चरण सिंह चौक से आने वाले सभी वाहन रामलीला ग्राउण्ड की ओर जाएँगे और मंडी समिति में बने पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे
दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक कपूर कम्पनी पुल से रामलीला ग्राउण्ड तक आवागमन केवल पैदल ही होगा। सभी वाहन चौधरी चरण सिंह चौक से होकर मंडी समिति स्थित पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। पासधारी वाहन ही पुतलीघर तिराहे से होकर रामलीला ग्राउण्ड जा सकेंगे।
मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझौली चौराहा और बुद्धिविहार से किसी भी प्रकार का वाहन रामलीला ग्राउण्ड की ओर नहीं जा सकेगा
मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझौली चौराहा और बुद्धिविहार से किसी भी प्रकार का वाहन रामलीला ग्राउण्ड की ओर नहीं जाएगा। माल गोदाम के वाहनों का संचालन दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इसी तरह रोडवेज और प्राइवेट बसों के लिए भी अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं—
बिजनौर / कांठ से आने वाली बसे – दोपहर 2:00 बजे के बाद पीवीआर चौराहा तक आएँगी और वहीं से यात्रियों को लेकर लौटेंगी
काशीपुर / टांडा / बाजपुर से आने वाली बसे – 2:00 बजे के बाद काशीपुर तिराहा तक आएँगी और वहीं से यात्रियों को लेकर वापस जाएँगी।
रामपुर / बरेली से आने वाली बसे – 2:00 बजे के बाद हनुमान मूर्ति तक आएँगी और यहीं से वापसी होगी।
सम्भल / दिल्ली / बिलारी से आने वाली बसे – 2:00 बजे के बाद आज़ादनगर मोड़ तक आएँगी और यहीं से यात्रियों को लेकर लौटेंगी।
