
मुरादाबाद।भाजपा जिला कार्यालय पर कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक संगघटनात्मक बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रदेश महामंत्री ने सभी कुंदरकी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को होने वाले उपचुनाव के लिए दिशा निर्देश दिए उन्होंने बताया नामांकन के दिन समाज के सभी वर्ग के मतदाता आमंत्रित करने हैं।

प्रत्येक बूथ पर वोटर सूची प्रिंट करके देना है। टोली बनाकर घर-घर वोटर सूची लेकर भाजपा वोटर जाएगा पन्ना प्रमुखों को कड़ी मेहनत से सभी वोटरों को चिन्हित करना है।पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाएं घर-घर टोली संपर्क की योजना सभी मोर्चा को कार्य अलॉट करना तथा उसकी समीक्षा करना है।मंडल बैठक में एक-एक शक्ति केंद्र में बूथ की योजना बनानी है।बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की चर्चा करनी है सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा बूथ समिति बैठक 28 से 30 अक्टूबर तक करनी है। बैठक में शक्ति केंद्र प्रवासी प्रभारी व संयोजक भाग लेंगे तथा पन्ना प्रमुख सम्मेलन 1 नवंबर से 2 नवंबर तक होंगे इसमें बूथ अध्यक्ष, बी एल ए एवं बूथ के सभी पन्ना प्रमुख रहेंगे शक्ति केंद्र बैठक में पन्ना प्रमुखों के पेज की योजना बनाकर क्रियान्वन करनी है।पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सभी पन्ना प्रमुख अपना पेज लेकर आएंगे ऐसी व्यवस्था करनी है पन्ना प्रमुखों को अपने पन्ने पर अंकित वोटर सूची के नाम से संपर्क करना है। तथा उनका समर्थन लेना व उनका वोट डलवाने का कार्य करना है। मतदान दिवस के दिन सभी पन्ना प्रमुखों को अपने पेज के सभी वोटर को घर से निकाल कर बूथ पर लाना है। तथा बुजुर्ग मतदाता एवं दिव्यांग संपर्क अभियान में 85 वर्ष के ऊपर एवं 40% अधिक के दिव्यांग वोटर का मतदान बैलेट पेपर द्वारा किया जाएगा। उनसे संपर्क करना है।

आज की बैठक में श्रीमती गुलाबो देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री, जसवंत सिंह सैनी राज्य मंत्री, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, जिला सरकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजय भान सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह एवं राजपाल सिंह चौहान, सुरेश सैनी, वीर सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका एवं सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
