Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का नया दावा, बोलीं- पूरी रात घोषणा रोकने की कोशिश हुई

    11 September 2026

    यूपी में गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी राहत, नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कर

    11 September 2026

    यूपी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

    11 September 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Friday, September 11
    • होम
    • अपना शहर
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल जगत
    • तकनीकी क्षेत्र
    • दुनिया
    • देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • हेल्थ खजाना
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Abhi Tak News Bharat
    Home»उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़»यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    Ashish AnandBy Ashish Anand11 September 2026No Comments3 Mins Read उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    Facebook Twitter Tumblr WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जालौन, बहराइच, झांसी और बाराबंकी समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कुल 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 5 IAS और 6 PCS अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची के बाद कई जिलों में जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

    सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में जालौन, बहराइच, झांसी और बाराबंकी समेत कई जिलों को नए अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सचिव की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।

    राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच की कमान

    जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का तबादला कर उन्हें बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

    राजेश कुमार पाण्डेय जालौन में अपने कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियों को लेकर चर्चा में रहे। वर्ष 2025 में जालौन ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार में बेहतर प्रदर्शन किया था और इसके लिए जिले को दो करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया था।

    आकांक्षात्मक विकास में भी जालौन का प्रदर्शन

    जालौन ने मुख्यमंत्री की आकांक्षात्मक विकासखंड योजना की सतत मॉनिटरिंग में वर्ष 2024-25 की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया था। जिले के जालौन और रामपुरा विकासखंड भी शीर्ष पांच में शामिल रहे थे। प्रशासनिक स्तर पर जिले की इन उपलब्धियों को महत्वपूर्ण माना गया।

    राजेश कुमार पाण्डेय उस समय भी चर्चा में आए थे, जब स्कूल निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कक्षा में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए संवाद किया था।

    झांसी नगर निगम और आईटी विभाग में बदलाव

    झांसी नगर निगम की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी.ए. सुदन को झांसी नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

    LDA को भी मिला नया सचिव

    सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय में अपर निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    वहीं अतुल कुमार को भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे।

    PCS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारियां

    तबादला सूची में PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल में उपनिदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी मिली है।

    प्रमोद झा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोंडा नियुक्त किया गया है, जबकि योगेश्वर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, झांसी बनाया गया है। सरकार के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपने नए जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालने की चुनौती होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखनऊ में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हजरतगंज में प्रदर्शन
    Next Article यूपी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
    Ashish Anand

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand11 September 2026

    अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का नया दावा, बोलीं- पूरी रात घोषणा रोकने की कोशिश हुई

    11 September 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand11 September 2026

    यूपी में गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी राहत, नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कर

    11 September 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand11 September 2026

    यूपी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

    11 September 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand11 September 2026

    लखनऊ में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हजरतगंज में प्रदर्शन

    11 September 2026 उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ By Ashish Anand

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

    अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का नया दावा, बोलीं- पूरी रात घोषणा रोकने की कोशिश हुई

    By Ashish Anand11 September 20260

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद और अशोक सिद्धार्थ को लेकर चल रहा…

    यूपी में गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी राहत, नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कर

    11 September 2026

    यूपी में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

    11 September 2026

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    11 September 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़
    • अपना शहर
    • खेल जगत
    • उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
    © 2026 Abhi Tak News Bharat.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.